फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी मेला आज से

अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी मेला आज से

Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी मेला आज से
कीर्तिनगर। अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होगा। नगर पंचायत प्रशासन ने मेले के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

कीर्तिनगर नगर पंचायत की ओर से आयोजित होने वाला 4 दिवसीय अमर शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी मेले के सीएम को न्योता भेजा गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत ने बताया कि मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व स्थानीय विधायक विनोद कंडारी में उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहेंगे। 4 दिनों तक चलने वाले इस मेले में विकास प्रदर्शनी के साथ की सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के तहत 11 जनवरी को संस्कृति विभाग की टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 12 को प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुत व संस्कृति विभाग की प्रस्तुतियां 13 को जूनियर व सीनियर वर्ग छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं, गढ़वाली कवि सम्मेलन और 14 जनवरी संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, कीर्तिनगर स्टार नाइट होगी।
विज्ञापन


जिसकी स्मृति में मेला उसी का नाम गलत अंकित
कीर्तिनगर। जिस शहीद की स्मृति में मेले का आयोजन हो रहा है, आयोजकों ने निमंत्रण पत्र पर उसी का नाम गलत अंतिक किया है। नागेंद्र दत्त सकलानी व मोलू भरदारी ने राजशाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। 11 जनवरी 1948 को कीर्तिनगर में आजाद पंचायत का गठन किया जाना था। लेकिन इसी दिन करीब साढे 10 बजे राजा के सिपाहियों ने नागेंद्र दत्त सकलानी व मोलू भरदारी को गोली मार दी। आयोजकों ने निमंत्रण पत्र पर मोलू भरदारी का नाम भोलू भरदारी अंकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed