फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम और एसएसपी को लौटाया अनशकारी अनिल स्वामी ने

डीएम और एसएसपी को लौटाया अनशकारी अनिल स्वामी ने

Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी को लौटाया अनशकारी अनिल स्वामी ने
श्रीनगर। शुद्ध पेयजल आपूर्ति, एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर का निर्माण और संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग के लिए आंदोलन कर रहे लोगों से जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी )की वार्ता विफल रही। 9 दिन से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे अनिल स्वामी ने साफ कह दिया कि जब तक डॉक्टरों की संयुक्त अस्पताल में स्थायी तैनाती नहीं होती, तब तक वह उपवास खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों के लिए प्रगतिशील जनमंच का आंदोलन 210 दिन से चल रहा है। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी 2 जनवरी से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे हैं। बुधवार देर शाम डीएम पौड़ी सुशील कुमार और एसएसपी जगतराम जोशी आंदोलनकारियों से वार्ता करने धरना स्थल में पहुंचे। उन्होंने स्वामी से उपवास तोड़ने का अनुरोध करते हुए बताया कि अस्थायी तौर पर 2 डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। निर्माणाधीन एचपीसीएल पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कराने के लिए जीवीके से बात हुई है। कंपनी ने एक-दो दिन के भीतर धनराशि देने की बात की है। कहा कि अगर कंपनी धनराशि नहीं देती है, तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ वार्ता होनी है, लेकिन अनिल स्वामी ने अनुरोध को ठुकरा दिया। उनका कहना था कि पहले भी डीएम के अनुरोध पर दो बार आंदोलन स्थगित हुआ है। इस बार वह स्थायी काम होने पर ही उपवास तोड़ेंगे। उनके न मानने पर दोनों अधिकारी बैरंग वापस लौट गए। वहीं पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी भी अनिल स्वामी से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों मांगों पर सक्रिय है। जल्दी ही सकारात्मक हल निकलेगा। इसलिए वह आंदोलन स्थगित कर दे, लेकिन बात नहीं बन पाई। दूसरी ओर उपवास कर रहे अनिल स्वामी के वजन में एक किलो की गिरावट दर्ज की गई है। 17 वें दिन देवेंद्र राणा, रमेश सिंह, चंद्र मोहन बहुगुणा और रतन सिंह पटवाल क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन




4 डाक्टरों की तैनाती के आदेश
श्रीनगर। आंदोलनकारियों के दबाव का सरकार पर कुछ हद तक असर हुआ है। बुधवार शाम स्वास्थ्य महानिदेशक और प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल के स्तर से 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय से बेस अस्पताल श्रीनगर की बाल रोग विशेषज्ञ डा. मंजू राणा और जिला अस्पताल उत्तरकाशी के वरिष्ठ निश्चेतक डा. आनंद सिंह राणा को संयुक्त अस्पताल श्रीनगर अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल पौड़ी ने वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार और वरिष्ठ निश्चेतक डा. पंकज शर्मा को 15 दिनों के लिए संयुक्त अस्पताल श्रीनगर अटैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed