{"_id":"5a56475b4f1c1bf61b8b7c83","slug":"15156039815-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम में देवेंद्र नेगी और गोपाल सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम में देवेंद्र नेगी और गोपाल सिंह ने मारी बाजी
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। स्वर्गीय मनोज पाल कैरम प्रतियोगिता का बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर हॉल में शुभारंभ हुआ। जिला नियोजन समिति के सदस्य मनोज भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले हुए दो मुकाबलों में पीजी कॉलेज के छात्र देवेंद्र नेगी और जीआईसी बैरांगना के प्रवक्ता गोपाल सिंह ने जीत हासिल की।
पहला मुकाबला कोठियालसैंण के देवेंद्र नेगी और पीजी कॉलेज के देवेंद्र नेगी के बीच हुआ, जिसमें देवेंद्र नेगी ने 29-13 व 29-18 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में जीआईसी बैरांगना के प्रवक्ता गोपाल सिंह ने गोपेश्वर के अपनेंद्र रावत को 29-28 और 29-25 से पराजित किया। इस मौके पर वालीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, नवीन कुंवर, रमेश पंखोली आदि मौजूद थे। ब्यूरो