फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसआरटी छात्र संघ अध्यक्ष की फर्जी अंकतालिका का मामला...

एसआरटी छात्र संघ अध्यक्ष की फर्जी अंकतालिका का मामला...

Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
एसआरटी छात्र संघ अध्यक्ष की फर्जी अंकतालिका का मामला...
श्रीनगर। एसआरटी परिसर छात्र संघ अध्यक्ष का प्रवेश व चुनाव निर्वाचन को निरस्त किए जाने की प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा। गढ़वाल विवि प्रशासन का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं जीसीटीसी परीक्षा केंद्र संचालक ने भी उक्त बोर्ड को लेकर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने छात्र संघ अध्यक्ष सुशील रावत की इंटरमीडिएट की अंकतालिका पर सवाल उठाते हुए ग्रेवांस समिति में शिकायत दर्ज की थी। सुशील रावत एसआरटी परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। ग्रेवांस समिति ने जांच में प्रथम दृष्टया अंकतालिका को फर्जी पाया है। अंकतालिका पंजाब बोर्ड की है। जबकि अंकतालिका पर परीक्षा केंद्र श्रीनगर गढ़वाल का निजी संस्थान जीसीटीसी अंकित है। ग्रेवांस समिति ने सुशील रावत के प्रवेश व निर्वाचन को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट गढ़वाल विवि के कुलपति को सौंप दी है। अब पूरे प्रकरण में अंतिम निर्णय कुलपति को लेना है। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष सुशील रावत ने गढ़वाल विवि के कुलपति को मेल के माध्यम से अपना भी रख दिया है।
विज्ञापन


>>
पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। प्रकरण का गंभीरता से अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा। अभी कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्तता होने के कारण इस प्रकरण में निर्णय लेने पर कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. एबी भट्ट, कार्यवाहक कुलपति, गढ़वाल विवि।

>>
पूर्व में ही उक्त बोर्ड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर चुके हैं। उक्त बोर्ड ने मेल के माध्यम से परीक्षा केंद्र संचालित करने का अनुबंध किया था। जिसके लिए उक्त बोर्ड को फ्रेंचाइजी शुल्क भी दिया था, लेकिन बाद में कई परीक्षार्थियों ने प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत की थी। कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई है।
गणेश भट्ट , जीसीटीसी परीक्षा केंद्र संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed