{"_id":"5a56474f4f1c1bf41c8b53fe","slug":"15156039695-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्गम घाटी में भगवान कल्पनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्गम घाटी में भगवान कल्पनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्री
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। उर्गम घाटी में इन दिनों पर्यटक और तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी हुई है। तीर्थयात्री पंचम केदार कल्पनाथ मंदिर, ध्यान बदरी और घंटाकर्ण मंदिर के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन की ओर से शीतकालीन यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जाता है तो यहां पर्यटकों और तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ेगा। इससे पर्यटन व्यवसाय भी बढ़ेगा। बुधवार को उर्गम घाटी में करीब साठ तीर्थयात्रियों ने भगवान कल्पनाथ के दर्शन किए। दिल्ली के तीर्थयात्री विनोद प्रिय का कहना है कि उन्होंने इस बार भगवान बदरीनाथ के दर्शनों का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन यात्राकाल में नहीं पहुंच पाए, इसलिए अब कल्पनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे हैं।
दिल्ली के तीर्थयात्री सुरेंद्र, रवि और महेंद्र का कहना है कि उन्होंने जोशीमठ में नृसिंह मंदिर और उर्गम घाटी में ध्यान बदरी, घंटाकर्ण और कल्पनाथ मंदिर के दर्शन किए। हेलंग से उर्गम तक सड़क कई जगह खराब है। सड़क का सुधारीकरण बेहद जरूरी है। सरकार को यहां अन्य सुविधाएं भी बढ़ानी चाहिए। जोशीमठ प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि शीतकालीन यात्रा के तहत करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्री उर्गम घाटी में भगवान कल्पनाथ के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और संचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो यहां पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।