{"_id":"5ce062adbdec2207244880ff","slug":"151558209197-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा अवकाश के लिए शिक्षक संघ लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा अवकाश के लिए शिक्षक संघ लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा अवकाश के लिए शिक्षक संघ लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शिक्षा विभाग की ओर यात्रा अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर राज्य शिक्षक संघ लामबंद हो गया है। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया है। यात्रा अवकाश लागू होने से राज्य के 60 हजार से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने बताया कि पहले शिक्षकों को सरकार की ओर से यात्रा अवकाश की सुविधा दी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यह सुविधा बंद कर दी गई। इस संबंध में सरकार व शिक्षा विभाग से नए सिरे से स्पष्ट शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया गया था लेेकिन शिक्षा विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस मुद्दे पर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां बेहद विषम हैं। ऐसे में कुमाऊं मंडल के शिक्षकों को गढ़वाल आना होता है तो भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शिक्षकों को यात्रा अवकाश की सुविधा नए सिरे से दी जाए। अब एक बार फिर सरकार व शिक्षा विभाग से अनुरोध किया जा रहा है कि यात्रा अवकाश को लेकर नए सिरे से शासनादेश जारी करें।