फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कूच बिहार टीम के खिलाड़ी सुमित जुयाल पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन

कूच बिहार टीम के खिलाड़ी सुमित जुयाल पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन

Thu, 21 Mar 2019 12:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
कूच बिहार टीम के खिलाड़ी सुमित जुयाल पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन
अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। गलत जन्म प्रमाणपत्र जमा करने पर बीसीसीआई ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम (अंडर-19) के सुमित जुयाल पर दो साल तक क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुमित ने कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। बीसीसीआई की इस सख्ती से अन्य खिलाड़ियों में भी अफरातफरी की स्थिति है।

बुधवार को उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति (यूसीसीसी) ने ई-मेल जारी कर बताया कि सुमित जुयाल पर बीसीसीआई ने दो साल तक क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही यूसीसीसी ने भी इनके खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि सुमित ने बीसीसीआई में जमा कराए जन्म प्रमाणपत्र में जन्म तिथि 26.11.2001 दर्शाई है। जबकि उनके स्कूल के प्राचार्य से जब जन्म तिथि का ब्योरा मांगा तो उन्होंने सुमित की जन्म तिथि 26.03.1999 बताया है। जन्म प्रमाणपत्रों में अंतर पाए जाने बीसीसीआई ने सुमित जुयाल पर क्रिकेट खेलने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि इसी माह इसी टीम के संयम अरोड़ा पर भी गलत दस्तावेज जमा करने पर बीसीसीआई ने दो साल का प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed