{"_id":"5a55286e4f1c1bd5178b5d75","slug":"151553052615-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कैंट के रूप में विकसित होगा लंढौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कैंट के रूप में विकसित होगा लंढौर
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
छावनी परिषद लंढौर को स्मार्ट कैंट के रूप विकसित किया जाएगा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में अध्यक्ष मेजर जनरल जेएस यादव की अध्यक्षता में आहूत बैठक इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। इसके तहत छावनी क्षेत्र में इको फ्रेंडली बायो टॉयलेट, इलईडी बल्ब, वाटर एटीएम, सोलर लाइट लगाने के साथ ही ग्रीन भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बैठक में 16 अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए। परिषद के अध्यक्ष ने निर्वाचित सभासदों से वार्डों में जनहित के कार्य करने का आह्वान किया।
छावनी परिषद को स्मार्ट कैंट बनाने का प्रस्ताव पास होने के बाद बैठक में कई निविदाओं पर चर्चा की गई। इसके तहत छावनी क्षेत्र के मलिंगार, चार दुकान और लाल टिब्बा में तीन मोबाइल बायो टॉयलेट स्थापित होंगे। मेजर जनरल जेएस यादव ने कहा कि तीनों बायो टॉयलेट के स्थान हर छह माह बदले जाएंगे। बोर्ड बैठक में पूर्ण कालिक अभियंता की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही अंश कालिक अभियंता को मार्च तक का समय दिया गया। निर्वाचित सदस्यों ने बोर्ड बैठक हर माह रखने की मांग की, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जो प्रस्ताव बैठक में रखने हों, पहले स्लाइड शो के जरिये प्रस्तुति दी जाए, ताकि पता चले वह जरूरी हैं कि नहीं। वहीं, सर्दी को देखते हुए छावनी क्षेत्र में तीन से चार स्थानों पर अलाव जलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के बाद छावनी परिषद अध्यक्ष मेजर जनरल जेएस यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया की छावनी क्षेत्र को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट कैंटोनमेंट में तब्दील करने की दिशा में कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
--
सीईओ को दी बधाई
लंढौर छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन को सेंट्रल कमांड के कमांडर कप से सम्मानित किए जाने पर बधाई भी दी गई। छावनी परिषद में अवैध निर्माण के खिलाफ अहम भूमिका निभाने और संजय नारंग के ढहलिया बैंक सहित अन्य दो प्रभावशाली व्यक्तियों के भवन तोड़ने में महत्वपूर्ण निभाने के लिए हाल ही में जाकिर हुसैन को कमांडर कम से सम्मानित किया गया है।