{"_id":"5a5502fd4f1c1bf41c8b511c","slug":"151552094210-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीओ के सामने भी चुनौतियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीओ के सामने भी चुनौतियां बरकरार
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी का तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर प्रशांत कुमार को नया जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला मुख्यालय रोशनाबाद में अंग्रेजी शराब की दुकान से सैकड़ों पेटियां एक्सपायरी बीयर की मिली थी। पेंटागन मॉल में भी एक मॉडर्न शॉप से भी सैकड़ों पेटियां एक्सपायरी बीयर की मिली थी और बकायदा बिना होलोग्राम लगी शराब की महंगी बोतलें बेची जा रही थी। ओवररेट का तो ये आलम था कि जिलाधिकारी और एसएसपी को संयुक्त टीम बनवाकर छापामारी करवानी पड़ी थी। तब से माना जा रहा था कि जिला आबकारी अधिकारी पर गाज गिरना तय है। सोमवार को बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल में एनआरजोशी को हटाकर उनके स्थान पर यहां प्रशांत कुमार को जिला आबकारी अधिकारी तैनात किया गया है। वह पहले यहां निरीक्षक पद पर रह चुके हैं। नए जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि सभी काम नियम के अनुसार होंगे। एक्सपायरी शराब बेचने और ओवररेट वसूलने को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।