{"_id":"5a5502fa4f1c1b0e788b7868","slug":"151552093814-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पांडेय की मौत पर बौखलाएं कांग्रेसी, ज्वालापुर कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पांडेय की मौत पर बौखलाएं कांग्रेसी, ज्वालापुर कोतवाली में दी तहरीर
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। देहरादून में भाजपा कार्यालय में जनता दरबार के दौरान जहर खाने वाले हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मौत से कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। कारोबारी की मौत के लिए भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सहित अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेसियों ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर भी दी। चेतावनी दी कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
बीते शनिवार क्रो ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय जहर खाकर भाजपा कार्यालय में लगेे जनता दरबार में पहुंच गए थे। वहां तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद से उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल ने प्रकाश पांडेय की मौत हो गई। प्रकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में एएसपी रचिता जुयाल को तहरीर देकर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार शीर्ष नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई। राम विशाल देव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं की जा रही है। जनता दरबार की नौटंकी की जा रही है, किसी फरियादी की अपील पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राव आफाक अली, फुरकान अली, यशवंत सैनी, नईम कुरैशी, रवि बहादुर, अरशद ख्वाजा, राजीव चौधरी, गौरव चौहान, नितिन कौशिक, गोपाल चतुर्वेदी, मनोज धीमान, जितेंद्र सिंह, नकुल माहेश्वरी, निशा शर्मा, वंदना गुप्ता, त्रिपाल शर्मा, मेहरबान अली, अरशद राणा, सागर बेनवाल, रोहन, तनवीर कुरैशी, हाजी रफी खा, अनिल भास्कर, वीएस तेजियान, दिनेश पुंडीर, इस्लाम, नौशाद गुर्जर, अकरम चौधरी, जाफिर अली अंसारी, अमन शर्मा आदि शामिल हुए।