{"_id":"5a54f7ab4f1c1b5c0c8b78d9","slug":"151551804320-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पार्टन आर्यन क्लब ने कब्जाई चैंपियन ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पार्टन आर्यन क्लब ने कब्जाई चैंपियन ट्राफी
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। श्री बदरीश साहित्य कला खेल समिति जोशीमठ की ओर से आयोजित चैंपियन ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पार्टन आर्यन क्लब विजेता रहा। ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ने विजेता टीम को ट्राफी दी। उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया।
गांधी मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्पार्टन आर्यन क्लब और फ्रैंड्स क्लब तपोवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फ्रैंडस क्लब तपोवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन आर्यन की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 194 रन बटोरे। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रैंड्स क्लब तपोवन की टीम दस ओवर में महज 52 रन पर सिमट गई। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच मोहित राणा रहे, जबकि बलराम बेस्ट फील्डर, सुनील बेस्ट कोच और कमलेश पंत को बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर समिति की ओर से क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डा. कुशल सिंह भंडारी, सावित्री फोनिया, दीपनारायण तोपाल, डा. राजीव गर्ग, बीपी कपरवाण और प्रेम हिंदवाल को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, चंडी प्रसाद बहुगुणा, नैन सिंह भंडारी, सतेश्वर नौटियाल, विशन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
किणजाणी को हराकर पोगठा ने फाइनल में बनाई जगह
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत थाला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कालिंका क्लब पोगठा और राजराजेश्वरी क्लब किणजाणी के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पोगठा की टीम ने बीस रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। ज्वालामुखी खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को टास जीतकर कालिंका क्लब पोगठा की टीम ने पहले खेलने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने पहुंची राजराजेश्वरी क्लब किणजाणी की संपूर्ण टीम 84 रन पर ढेर हो गई। तीन विकेट चटकाने वाले पवन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष विजय प्रसाद थपलियाल, डा. संजय थपलियाल, ललिता प्रसाद थपलियाल, महादेव भट्ट, दिनेश, हेमंत, भुवनेश, शांति प्रकाश, चंद्रकांत, अंकित आदि मौजूद थे।