{"_id":"5a54f6cb4f1c1b346f8b5da8","slug":"151551781911-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावितों को मकान बनाने के लिए मिला बजट, आपदा प्रभावितों को बांटे गए दो-दो लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावितों को मकान बनाने के लिए मिला बजट, आपदा प्रभावितों को बांटे गए दो-दो लाख के चेक
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। आखिरकार कनोल गांव के आपदा प्रभावितों को मकान बनाने के लिए शासन से बजट आवंटित हो गया है। घाट तहसील के तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने मंगलवार को कनोल के 60 आपदा प्रभावित परिवारों को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए। अब आपदा प्रभावितों को पुनर्वास की उम्मीद जगी है।
वर्ष 2013 की आपदा से कनोल गांव पूरी तरह से भूस्खलन और भू-धंसाव की जद में आ गया था। प्रभावित राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई दिनों तक घाट तहसील से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक आंदोलन भी किया था। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि कनोल के 60 परिवारों के पुनर्वास के लिए शासन से एक करोड़ 95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत पहली किश्त के रुप में दो-दो लाख की धनराशि वितरित कर दी गई है। प्रभावितों के सभी मकान भूकंपरोधी तकनीकी से निर्मित होंगे। इसके लिए गांव के 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी तकनीक से मकान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।