{"_id":"5a54f3014f1c1b0e788b7838","slug":"151551685014-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि कराएगा केद्रीय मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि कराएगा केद्रीय मूल्यांकन
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम समय पर घोषित हो इसके लिए विवि प्रशासन ने केंद्रीय मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है। जनवरी मध्य से केेंद्रीय मूल्यांकन कराया जाएगा।
इन दिनों गढ़वाल विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं जनवरी माह के अंत तक चलेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएस नेगी ने बताया कि 15-16 जनवरी से केंद्रीय मूल्यांकन कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही विभागाध्यक्षों व डींस की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में केंद्रीय मूल्यांकन के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। पूर्व में गढ़वाल विवि देहरादून व चौरास परिसर स्थित एक्टिविटी सेंटर में केंद्रीय मूल्यांकन करा चुका है। प्रो. नेगी ने बताया कि केंद्रीय मूल्यांकन श्रीनगर में ही कराया जाएगा।