{"_id":"5a54f3004f1c1b273c8b5adf","slug":"151551684918-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास के आठवें दिन स्वाथ्य में गिरावट जारी, शरीर से कीटोन निकलने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपवास के आठवें दिन स्वाथ्य में गिरावट जारी, शरीर से कीटोन निकलने शुरू
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी का अनिश्चित कालीन उपवास 8वें दिन भी जारी रहा। उपवास पर बैठे स्वामी का वजन लगातार गिरता जा रहा है। इसके अलावा उनके शरीर में कीटोन की मात्रा पाई गई है। वहीं दूसरी ओर 12 जनवरी को प्रजम की हुंकार रैली की तैयारी है।
एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति व संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी का अनिश्चित कालीन उपवास मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं दूसरी ओर 12 जनवरी को प्रजम की हुंकार रैली की तैयारी है। प्रजम की ओर से आंदोलन को चरम सीमा तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। रणनीति के तहत आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए टीमों का गठन किया गया। अनिल स्वामी ने बताया कि रैली में दूर दराज के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। धरना स्थल पर विमला नौटियाल, शकुंतला राणा, नारायण दत्त चमोली व आदित्य राणा क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान विमल काला, सुधाकर भट्ट, नरेश नौटियाल, शंभू प्रसाद, नवीन नौटियाल, गीता शुक्ला आदि मौजूद थे।