{"_id":"5a54f2fe4f1c1b216f8b4c6c","slug":"15155168468-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता जैन ने बोला अपनी ही सरकार के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता जैन ने बोला अपनी ही सरकार के खिलाफ
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल ने प्रजम के आंदोलन को समर्थन दिया। इतना ही नहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को सरकार की गलती बताया। जैन के इस बयान से जहां प्रजम के आंदोलन को मजबूती मिली है वहीं भाजपा असहज महसूस कर रह है। भाजपा ने प्रजम के आंदोलन से दूरी बनाए रखी थी।
मंगलवार को भाजपा नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। जैन ने कहा कि संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की नियुक्ति जल्द की जानी चाहिए। नियुक्ति से पूर्व यहां के डाक्टरों को रिलीव करना सरकार की गलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। भाजपा नेता होने की बात पर उन्होंने कहा कि सवाल पार्टी का नहीं बल्कि शहर की समस्याओं का है, और मैं शहर की समस्याओं से जुड़ा हुआ हूं। बता दें कि मोहन लाल जैन विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। सोमवार को अनशन स्थल पर उनके बयान से पार्टी असहज महसूस कर रही हैं। वहंी पार्टी में उनके विरोधी उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित प्रसारित कर रहे हैं।