फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चैंपियनशिप ट्राफी के साथ पहुंचे कुलपति कार्यालय

चैंपियनशिप ट्राफी के साथ पहुंचे कुलपति कार्यालय

Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
चैंपियनशिप ट्राफी के साथ पहुंचे कुलपति कार्यालय
श्रीनगर। बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के आयु वर्ग प्रतियोगिता की चैंपियन गढ़वाल विवि की टीम ने कुलपति से मुलाकात की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कुलपति को चैंपियनशिप ट्राफी व प्रमाण पत्र दिखाए।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बंगलूरू में 1 से 3 जनवरी तक राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें राज्य स्तर पर चयनित गढ़वाल विवि की टीम ने ओपन वर्ग और विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 25 राज्यों और 8 विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल विवि की टीम 15-24 और 24 से ऊपर आयु वर्ग में महिला और पुरुष वर्ग की सभी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की चैंपियनशिप गढ़वाल विवि के नाम रही। सोमवार को टीम के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर कुलपति प्रो. एबी भट्ट से मिले। टीम के सदस्यों ने कुलपति को चैंपियनशिप ट्राफी व प्रमाण पत्र दिखाए। इस दौरान कुलसचिव डा. एके झा, डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, अधिशासी अभियंता विजयानंद बहुगुणा, महिला प्रशिक्षक डा. रजनी नौटियाल व टीम के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed