{"_id":"5c4f5e62bdec224c7f23c1c2","slug":"151548705378-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट एटीएम और स्मार्ट स्कूल को लेकर खींचा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट एटीएम और स्मार्ट स्कूल को लेकर खींचा खाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में सोमवार को हुई स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की तीसरी बैठक के दौरान स्मार्ट एटीएम, स्मार्ट स्कूल समेत अन्य विकास कार्यों का खाका खींचा गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के सामने 11 बिंदुओं का प्रस्तावित प्लान रखा गया, जिसमें उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से लैस 25 इलेक्ट्रिक बसें जल्द चलाने की बात कही।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश बगोली ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर 24 वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। सात स्मार्ट टायलेट के टेंडर भी हो चुके हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा, राजकीय बालिका जूनियर हाईस्कूल खुड़बुड़ा को स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि आईटी पार्क में सेंट्रलाइज कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट रोड की डीपीआर का कमेटी अनुमोदन कर चुकी है, जल्द इसकी आरएफपी जारी की जाएगी। इसके तहत हरिद्वार रोड (महाराजा अग्रसेन चौक से स्व. अतुल महेश्वरी चौक), ईसी रोड (आराघर से बहल चौक), राजपुर रोड (घंटाघर से दिलाराम चौक) और चकराता रोड (घंटाघर से किशननगर चौक) कुल 8.10 किलोमीटर लंबाई में स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा परेड मैदान का नवीनीकरण किया जाएगा। पलटन बाजार के अग्रभाग के विकास के बारे में भी जानकारी दी। एस्ले हॉल फसाड (अग्रभाग) सुधार की योजना के बारे में भी बताया। कहा कि एस्ले हॉल की मौलिकता को संरक्षित रखते हुए उसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। बताया कि कलेक्ट्रेट कैंप के तहत ग्रीन बिल्डिंग पर आधारित कैंपस प्रस्तावित है। बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर हर महीने फोरम सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए जटायु एवं कॉम्पेक्टर वाहन खरीदे जाएंगे। इससे शहर की सड़कों पर गंदगी नहीं दिखाई देगी।
बैठक में ये शामिल
मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजानदास, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, उद्योग संघ के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, एसपी ट्रैफिक प्रकाशचंद्र आर्य, सीओ ट्रैफिक राकेश देवली आदि।