फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भवन कर वसूली को निगम लगाएगा कैंप

भवन कर वसूली को निगम लगाएगा कैंप

Fri, 28 Dec 2018 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
भवन कर वसूली को निगम लगाएगा कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। भवन कर वसूलने के लिए नगर निगम शहर के पुराने 60 वार्डों में अगले महीने शिविर लगाएगा। इनमें कर जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में निगम ने 25 करोड़ रुपये भवन कर वसूलने का लक्ष्य रखा है। लेकिन, निगम अब तक मात्र आठ करोड़ रुपये वसूल पाया है।
निकाय चुनाव के बाद निगम प्रशासन ने पुराने 60 वार्डों में भवन कर की नई दरें लागू की हैं। वित्तीय वर्ष खत्म होने में चार माह शेष हैं लेकिन, निगम अभी तक मात्र आठ करोड़ रुपये भवन कर वसूल पाया है। इस पर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली को वार्डों में अगले महीने से शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर कर जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भवन कर में छूट दी जाएगी। इसके बाद यदि कोई कर जमा कराता है तो उससे जुर्माने के साथ भवन कर वसूला जाएगा। दूसरी ओर बृहस्पतिवार सुबह से निगम में भवन कर जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही। ज्यादा भीड़ होने पर निगम प्रशासन को अतिरिक्त स्टॉल लगाने पड़े।
विज्ञापन


केंद्रीय कार्यालयों को नोटिस भेजने की तैयारी
देहरादून। भवन कर जमा न करवाने पर नगर निगम केंद्रीय कार्यालयों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। इस समय वन अनुसंधान संस्थान, भारतीय सर्वेक्षण संस्थान, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, आवासीय परिसर ऑडिट कॉलोनी, उच्च प्रशिक्षण संस्थान पर करोड़ों रुपये का भवन कर बकाया है। इन्हें कर जमा करने के लिए निगम प्रशासन कई बार नोटिस दे चुका है, लेकिन अभी तक जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed