फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ममता और कंचन के शतक से उतराखंड जीता

ममता और कंचन के शतक से उतराखंड जीता

Sat, 15 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
ममता और कंचन के शतक  से उतराखंड जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ममता कोठियाल 112 और कप्तान कंचन परिहार 103 रनों की शतकीय पारी की बदौलत उत्तराखंड ने पहले 355 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर ज्योेति गिरी और निशा मिश्रा की गेंदबाजी के दम पर मिजोरम को 114 रनों पर समेट कर मुकाबला 241 रनों से जीत लिया।

सीनियर महिला वन डे लीग में शुक्रवार को भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड का मुकाबला मिजोरम के साथ खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 355 रन बोर्ड बनाए। ममता कोठियाल और कंचन परिहार की शतकीय पारी के अलावा मधवाल ने 26, प्रीती और ज्योति गिरी ने 17-17 व राधा चंद ने 16 रनों का योगदान दिया। वहीं, 55 रन अतिरिक्त के रूप मेें आए। जवाब में मिजोरम की टीम केवल 114 रन ही बना सकी और मुकाबला 241 रनों से हार गई। टीम के लिए केवल कप्तान संध्या ने नाबाद 79 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छू सके। छह बल्लेबाज शून्य पर आउट होकर चलते बने। उत्तराखंड की ओर से ज्योति ने चार, निशा मिश्रा ने दो और रेखा, मधवाल व राधा चंद ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed