{"_id":"5c0d7872bdec22419a25a612","slug":"151544386674-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"297 रनों की लीड के साथ उतराखंड की स्थित मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
297 रनों की लीड के साथ उतराखंड की स्थित मजबूत
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के बीच चल रहे मुकाबले में उत्तराखंड 297 रनों की लीड बनाकर मजबूत स्थित में पहुंच गया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तराखंड ने छह विकेट खोकर 168 रन बना लिए थे। पहली पारी में उत्तराखंड ने 199 रन बनाए थे।
अरुणाचल के मंगलदाई क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। अरुणाचल ने 15 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन 15 रनों पर तीन विकेट गवांने के बाद अरुणाचल की टीम दूसरे दिन भी संभल कर नहीं खेल पाई। पूरी टीम केवल 70 रनों पर ही ढेर हो गई। उत्तराखंड के गेंदबाज अग्रिम तिवारी ने चार, हरजीत और हिमांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम ने छह विकेट खोकर 168 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए अजीत सिंह रावत ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पुंडीर ने 29 रन बनाए। बल्लेबाज दिनेश पंवार 28 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।