फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैडमिन्टन के एकल में शुभम और युगल में सौरव, पंकज की जोडी जीती

बैडमिन्टन के एकल में शुभम और युगल में सौरव, पंकज की जोडी जीती

Tue, 09 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बैडमिन्टन के एकल में शुभम और युगल में सौरव, पंकज की जोडी जीती
सिंगल में शुभम, डबल में सौरव और पंकज विजेता
विज्ञापन

-- जौलीग्रांट बैडमिंटन क्लब की प्रतियोगिता का हुआ समापन

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। जौलीग्रांट बैडमिंटन क्लब की दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल मुकाबले में देहरादून के शुभम हमाल जबकि डबल में सौरव और पंकज की जोड़ी ने जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद धनराशि और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। जौलीग्रांट के मैदान पर आयोजित की गई प्रतियोगिता में सिंगल के पहले सेमीफाइनल में शुभम हमाल ने पंकज नेगी को 15-12, 15-11 से दूसरे सेमीफाइनल में सिद्धांत ममंगाई ने सौरव पांडेय को 15-10,15-14 से पराजित किया। फाइनल में शुभम हमाल ने सिद्धांत को 15-12,10-15 और 15-10 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।

डबल मुकाबले के पहले सेमीफाइल में सिद्धांत-शुुुभम की जोड़ी ने प्रतीक-तुषार की जोड़ी को 15-11,15-10 से और दूसरे सेमीफाइनल में सौरव पांडे-पंकज नेगी की जोड़ी ने विशाल और मनीष को पराजित किया। निर्णायक मुकाबले में सौरव और पंकज की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन का शुभम और सिद्धांत की जोड़ी को 15-10, 08-15 और 15-11 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी और कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम प्रधान सागर मनवाल ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, क्लब अध्यक्ष शीशपाल कृषाली, धीरेंद्र कृषाली, रेफरी सुनील रावत, जयदेव सेमवाल, नरेंद्र नेगी, पंकज रावत, प्रदीप पाल, आशीष मनवाल, रविन्द्र सोंलकी, अनूप सोंलकी आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed