{"_id":"5a53a5474f1c1b216f8b48ff","slug":"1515431414715-47-42-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक संस्थानों में लगानी होगी पीएम की फोटो 15-47-42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक संस्थानों में लगानी होगी पीएम की फोटो 15-47-42
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रदेश के सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों में अब पीएम मोदी की फोटो लगाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। इतना ही नहीं तमाम शैक्षणिक संस्थाओं और मदरसों में भी पीएम मोदी की तस्वीर लगाने के निर्देश हैं। जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भी सभी मदरसा प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इस आशस के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अहसान की ओर से सभी मदरसा प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को शासनादेश का हवाला देते हुए निर्देशित किया गया है कि वे मदरसों में पीएम मोदी की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाएं। इतना ही नहीं शासनादेश मेें यह भी कहा गया है कि साल 2022 तक नए भारत के निर्माण का भी संकल्प लेना होगा। सूत्रों की मानें तो अफसरों से कहा गया है कि वे जांच कर यह सुनिश्चित कराएं कि संस्थानों में पीएम मोदी की तस्वीर लगी है। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर इस संबंध में जिलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी विभागों के अफसरों से कहा गया है। वैसे ज्यादातर विभागों में पीएम मेादी की तस्वीर लगवाई गई है। इसके बावजूद यह जांच कराई जाएगी कि आखिरकार जिले में कौन- कौन से ऐसे सरकारी विभाग या फिर शिक्षण संस्थान हैं जहां पीएम की फोटो नही है। ऐसे संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।