फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने में जुटा अमला

स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने में जुटा अमला

Mon, 08 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने में जुटा अमला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देश में चार जनवरी से शुरू हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए होर्डिंग चस्पा कर सफाई में लोगों से सहयोग मांगा है। मेयर ने दावा किया है कि शहर में अधिक कूड़ा निकलने वाले क्षेत्रों में रात्रि में भी कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि सुबह कूड़ादान खाली मिल सकें। जिन वार्डों में केआरएल काम नहीं कर रही थी, वहां अब ं बाल्टी वितरण करना शुरू कर दिया है और शीघ्र ही शेष सात वार्डों में भी सफाई का काम केआरएल के हवाले हो जाएगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले साल 450 शहरों में हरिद्वार 244 वें स्थान पर रह्रा जबकि प्रदेश में दूसरे नंबर पर। अब फिर से सर्वेक्षण-2018 के तहत हरिद्वार में स्वच्छ सर्वेक्षण का काम चार जनवरी से शुरू हो चुका है। यह काम फरवरी तक जारी रहेगा। इस बार टॉप 50 की सूची में स्थान बनाने वाली राज्य की शीर्ष तीन निकायों के लिए प्रथम को 75 लाख, द्वितीय को 50 लाख और तृतीय को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह सर्वेक्षण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में नगर निकाय सर्वेक्षण टीम को दस्तावेजों के माध्यम से बताएंगे कि उनके नगर में जन सुविधाओं का कितना और क्या-क्या विकास किया गया है। इसमें ठोस अपशिष्ट के प्रतिदिन एकत्रीकरण तथा परिवहन से संबंधित गतिविधियां, ठोस अपशिष्ट के प्रसंस्करण तथा निपटान से संबंधित गतिविधियां, ओडीएफ एवं स्वच्छता से संबंधित, आईईसी तथा व्यवहार परिवर्तन, क्षमता अभिवृद्धि तथा नवाचारी प्रयोगों से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं। इस सर्वे में जनता की राय महत्वपूर्ण होगी। जनता की राय वेबसाइट, फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के अलावा सीधे मुलाकात कर जुटाई। मेयर मनोज गर्ग ने लोगों से साफ सफाई में सहयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि बिना लोगों की सहभागिता के सफाई रखना मुश्किल है। इसलिए लोग अपने घरों के साथ आसपास में सफाई रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन


अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि बेतरतीब कूड़े फेंकने से गंदगी फैलती है। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की मशीनरी 24 घंटे काम करेंगी। कूड़ा कूड़ेदान के बाहर दिखने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। ज्वालापुर से रात में कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें इससे रात में कूड़ादान खाली होने से सुबह को घरों से आने वाले कूड़े को भरने में आसानी होगी। जगजीतपुर, सीतापुर, विष्णुलोक, हरिलोक में कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed