{"_id":"5a53a53f4f1c1b346f8b5a30","slug":"151543140620-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी महोत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी महोत्सव की तैयारियां शुरू
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर मनेगी लोहड़ी
लोहड़ी महोत्सव में रहेगी भांगडा और गिद्धा की धूम
मेधावी छात्र-छात्राओं को भी किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा लोहड़ी महोत्सव इस बार बेटी बचाओ=बेटी पढ़ाओ की थीम पर हर्षाल्लास से मनाएगा।
सोमवार को महासभा के जिला अध्यक्ष परमानंद पोपली ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोहड़ी महोत्सव बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ को समर्पित रहेगा। महोत्सव में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस बार लोहड़ी मेले में पंजाब से पधारी भांगड़ा व गिद्धा पार्टी व नगर के प्रतिभावान बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कहा कि मेले के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी बोली-भाषा, भांगड़ा-गिद्धा व पंजाबी संस्कृति से अवगत कराना है। महासभा के जिला महामंत्री डा. संदीप कपूर ने कहा कि मेला 10 जनवरी को गौतम फार्म में आयोजित किया जाएगा। मेले में पंजाबी व्यंजनों के स्टाल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में मुख्य रूप से डा. संदीप कपूर, राम अरोड़ा, प्रदीप कालरा, प्रवीण कुमार, नागेश वर्मा, राजू ओबराय, अमर कुमार, राकेश मल्होत्रा, गजेंद्र सिंह ओबराय, देवेंद्र चावला, कुंवर बाली, जितेंद्र सहगल, गुलशन शर्मा, सुरेंद्र सपरा, रवि ढींगरा, सतीश भाटिया, नारायण आहूजा, रवि पाह्वा, राजकुमार, विक्की तनेजा, पारस गुलाटी, हरविंदर सिंह उप्पल, बृजमोहन खन्ना, मुरारी लाल, गौरव, मनोज खुराना, विजय अरोड़ा, प्रमोद कुमार, सत्यपाल अरोड़ा, शमी कटारिया, टोनी अनेजा, नीलू खन्ना, सुनील अरोड़ा, शशि मनचंदा, शैली चोपड़ा, संजय आनंद, सुभाष तनेजा, हरिओम, संजय कपूर आदि मौजूद रहेंगे।