{"_id":"5a53a4514f1c1b4e198b581a","slug":"151543116810-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जशीट दाखिल करने की अफवाह पर थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्जशीट दाखिल करने की अफवाह पर थाने में हंगामा
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मातृसदन के संत स्वामी दयानंद ब्रह्मचारी से हुई मारपीट के मामले में चार्जशीट दाखिल करने की अफवाह पर कई लोगों ने थाना कनखल पहुंचकर हंगामा काटा। आरोप लगाया कि पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है, उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। एसओ ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया।
कुछ समय पहले रामलीला के मंचन के दौरान ध्वनि प्रदूषण होने का विरोध करने पहुंचे स्वामी दयानंद की कनखल के लोगों ने पिटाई कर दी गई थी। तब संत ने कनखल रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पर भी संत ने हमलावरों का साथ देने के आरोप जड़े थे। सोमवार को कनखल रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को सूचना मिली की इस मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर रही है। भारी संख्या में एकत्र होकर कनखल थाने पहुंचे लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि उनकी तहरीर पर तब मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है, कनखल पुलिस का इससे कोई लेना- देना नहीं है। इस दौरान शैलेंद्र सिंह, मोहित पाराशर, मनोज वर्मा, हिमांशु, रोहित, रामकुमार मिश्रा, अंकित, संजय कौशिक, चुन्नू, आशीष डब्बू, नितिन गौतम आदि मौजूद रहे।
मातृसदन के खिलाफ साजिश तो नहीं
मातृसदन के संत से हुई मारपीट के प्रकरण में खुद मातृसदन ने भी दिलचस्पी नहीं ली। ऐसे में यह भी चर्चा कि कोई मातृ सदन के खिलाफ जनभावनाओं को भड़काने की साजिश तो नहीं रच रहा है। मातृसदन इस मारपीट के प्रकरण की पैरवी ही नहीं कर रहा था, लेकिन यह मामला अचानक सुर्खियों में आ गया। ये बात भी तैरती रही कि मातृ सदन के खिलाफ कोई गहरी साजिश तो नहीं रची जा रही है।