{"_id":"5a5399fc4f1c1b36198b57de","slug":"1515428523730-15-15-47-35-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान ने अवैध रुप से लगे पानी के 30 कनेक्शन काटे, 15 को भेजा नोटिस 15-47-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान ने अवैध रुप से लगे पानी के 30 कनेक्शन काटे, 15 को भेजा नोटिस 15-47-35
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर में पेयजल किल्लत को देखते हुए जल संस्थान ने एक सप्ताह के भीतर गोपेश्वर नगर में छापेमारी कर अवैध रूप से जोड़े गए पानी के 30 कनेक्शन काट दिए हैं। साथ ही 15 लोगों के अवैैध कनेक्शन चिह्नित कर संबंधित को शीघ्र कनेक्शन को वैध करने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
गोपेश्वर नगर में अमृत गंगा पेयजल योजना से पीने के पानी की आपूर्ति होती है। योजना पर कई लोगों द्वारा मनमाने ढंग से अवैध कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। जल संस्थान ने एक जनवरी से नगर में अवैध कनेक्शन के विरोध में आकस्मिक छापेमारी अभियान शुरू किया। अभी तक विभिन्न मोहल्लों में 30 अवैध कनेक्शन पकड़े गए हैं, जिन्हें मौके पर ही काट दिया गया है। वहीं, हॉस्पिटल कॉलोनी में 15 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं। जल संस्थान ने संबंधितों को शीघ्र कनेक्शन वैध करवाने की हिदायत दी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि लंबे समय से नगर में सुचारु पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायतें मिल रही थी। योजना के स्रोत से पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर में छापेमारी अभियान शुरू किया गया है।