{"_id":"5a5399fa4f1c1b4f198b5a1f","slug":"1515428521716-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की तिथि बदली, अब 16 फरवरी से आयोजित होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की तिथि बदली, अब 16 फरवरी से आयोजित होगी प्रतियोगिता
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। औली में बर्फबारी नहीं होने से आगामी 15 जनवरी से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता को एक माह के लिए टाल दिया गया है। अब प्रतियोगिता 16 से 22 फरवरी तक होगी।
औली में समय पर बर्फबारी न होने के कारण डब्ल्यूजीएफआई (विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी में करने का फैसला लिया है। डब्ल्यूजीएफआई के सचिव रोशन ठाकुर ने बताया कि अब प्रतियोगिता 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी। संभवत: तब औली में अच्छी खासी बर्फबारी हो जाएगी। औली में जनवरी में अभी तक एक बार ही बर्फबारी हुई, वह भी आशा के अनुरूप नहीं हुई। इसके बाद मौसम में कोई बदलाव नहीं आया, जिससे औली स्लोप अभी भी बर्फ विहीन है। स्लोप पर कृत्रिम बर्फ बनाने का काम किया जा रहा था, लेकिन यहां भी मौसम ने दगा दे दिया। तापमान और नमी न मिलने के कारण कृत्रिम बर्फ बनाने में दिक्कतें आ रही थी।