फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घंडियाल देवता की अद्र्धकुंभीय जात के दूसरे दिन देव जागरों की रही धूम

घंडियाल देवता की अद्र्धकुंभीय जात के दूसरे दिन देव जागरों की रही धूम

Mon, 08 Jan 2018 09:17 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
घंडियाल देवता की अद्र्धकुंभीय जात के दूसरे दिन देव जागरों की रही धूम
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के धारपंयाकोटी में आयोजित घंडियाल देवता की अर्द्धकुंभीय जात के दूसरे दिन देव जागरों के साथ ही लोक गीत और लोक नृत्य आकर्षण के केंद्र रहे।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जात के दूसरे दिन दूर-दराज व देश-प्रदेश के विभिन्न जगहों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देवता के दर्शन कर भेंट चढ़ाई। जबकि ससुराल से मायके पहुंची ध्याणियों ने देवताओं के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पशु अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविरों का आयोजन कर लोगों को निशुल्क औषधि वितरण के साथ ही उन्हें अहम जानकारियां दी गई। मेले के दूसरे दिन जीआईसी धारीढुंडसिर के एनएसएस के छात्रों की ओर से जहां कार्यक्रम स्थल पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया गया। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मेहरवान सिंह पंवार ने कहा कि जात के दौरान हर दिन दोनों कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। इस मौके पर एनएसएस के छात्रों की ओर से झूमरी बौ, बुरांस आदि गीतों की प्रस्तुति के साथ ही सामाजिक बुराईयों के खिलाफ नृत्य नाटकों का भी मंचन किया गया। जबकि स्थानीय कलाकारों के जागरों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, चिकित्सा अधिकारी डा. केएल बर्मा व क्षेपस उत्तम असवाल के साथ ही जयेंद्र सिंह पंवार, जोत सिंह पंवार, भगत सिंह राणा, शैलेंद्र पंवार, उत्तम सिंह राणा, गबर सिंह पंवार, महिपाल सिंह राणा, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed