{"_id":"5a53927e4f1c1b41198b5909","slug":"151542660518-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजम के समर्थन में श्रीनगर बंद रहा अभूतपूर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजम के समर्थन में श्रीनगर बंद रहा अभूतपूर्व
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की तैनाती सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित प्रजम के समर्थन में सोमवार को आहूत श्रीनगर बंद पूर्ण सफल रहा। शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे। दवा की दुकानों में सुबह से ताला लटका रहा। गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने प्रशासनिक भवन में कामकाज बंद रखा।
अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती, एनआईटी के स्थायी परिसर के निर्माण और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर प्रजम (प्रगतिशील जन मंच) के अध्यक्ष अनिल स्वामी विगत सात दिनों से अनशन पर हैं। आंदोलन के समर्थन में व्यापार सभा के आह्वान पर सोमवार को शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहे। बस अड्डे पर दुकानों के बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री चाय नाश्ते के लिए शहर की गलियों में भटकते रहे। स्थानीय निवासियों ने सरकार के विरोध में बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों ने कहा कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एएसपी पौड़ी हरीश वर्मा पूरे दिन शहर में मौजूद रहे। एसडीएम मायादत्त जोशी व तहसीलदार सुनील राज बाजार में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
टैक्सियों का संचालन रहा बंद
श्रीनगर। टैक्सी एसोसिएशन ने आंदोलन को समर्थन देते हुए शहर क्षेत्र में टैक्सियों का संचालन बंद रखा। टैक्सियों के नहीं चलने से श्रीकोट बेस अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके परिजन खासे परेशान रहे। श्रीनगर से कीर्तिनगर के लिए संचालित होने वाली टैक्सियां भी ठप रही। ब्यूरो
स्वास्थ्य सामान्य, वजन में गिरावट
श्रीनगर। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अनशनकारी अनिल स्वामी का स्वास्थ्य अभी सामान्य है। हालांकि उनके वजन में अब तक करीब सात किलो की गिरावट दर्ज की गई है। ब्यूरो
पुतला ढूंढता रहा प्रशासन
श्रीनगर। प्रशासन अनशन स्थल पर स्थानीय विधायक का पुतला ढूंढता रहा। प्रशासन को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आंदोलनकारियों ने स्थानीय विधायक का पुतला तैयार किया हुआ है, जिसे आंदोलनकारी कभी भी फूंक सकते हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस व प्रशासन के कर्मी पुतला ढूंढते रहे। हालांकि प्रशासन को पुतला नहीं मिला। जबकि रविवार को आंदोलनकारियों से छीना गया पुतला पुलिस ने मालखाने में रखा है।