फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब सात को चलेगी प्रदेश की पहली पैनिक बटन वाली बस

अब सात को चलेगी प्रदेश की पहली पैनिक बटन वाली बस

Fri, 05 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अब सात को चलेगी प्रदेश की पहली पैनिक बटन वाली बस
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश की पहली पैनिक बटन वाली बस का ट्रायल अब उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट के दिन रविवार को होने की संभावना है। पहले इस बस को बृहस्पतिवार को चलाया जाना था, लेकिन परिवहन निगम ने किसी कारण से इसकी तिथि बदल दी। बस देहरादून से मसूरी के बीच चलेगी। इसके बाद अन्य रूटों पर इसका ट्रायल होगा। ट्रायल सफल होने पर रोडवेज, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर 50 बसों का संचालन करेगा।

रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल अब सात अक्तूबर को होने की संभावना है। ओलक्ट्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक बस तमाम खूबियों से लैस है। बस चार्ज होने के बाद 200 से 250 किलोमीटर का सफर तय करती है। वहीं, इसकी अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा होने से पहाड़ पर भी इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। बस में पैनिक बटन, इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, नियरेस्ट स्टॉप रिक्वेस्ट समेत तमाम खूबियां हैं। डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए यह इलेक्ट्रिक बस काफी फायदेमंद साबित होगी। सरकार इस बस को अपनी उपलब्धि में जोड़ना चाहती है। चर्चा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed