फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तेजी से पूरा हो पिलर लगाने का कार्य : ओमप्रकाश

तेजी से पूरा हो पिलर लगाने का कार्य : ओमप्रकाश

Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
तेजी से पूरा हो पिलर लगाने का कार्य : ओमप्रकाश
तेजी से पूरा हो पिलर लगाने का कार्य : ओमप्रकाश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के बाद पिलर लगाने का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने निर्धारित मानकों के हिसाब से सड़कों को चौड़ीकरण करने को कहा है।
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आईआरडीटी सभागार में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से हो रहा है। लोक निर्माण विभाग नेशविला रोड समेत अन्य जगहों पर पिलर लगा रहा है, लेकिन रफ्तार काफी धीमी है। इस बाबत लोनिवि के अधिकारियों को पिलर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अतिक्रमण हटाने केबाद सड़कों के चौड़ीकरण, फुटपाथ, नाली, यूटीलिटी डक्ट का निर्माण, ऑन रोड पार्किंग व वेंडर जोन आदि बनाने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने 174 अतिक्रमण तोड़े
अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने शुक्रवार को सेवलाकलां और राजपुर रोड स्थित जौहड़ी गांव में 174 अतिक्रमण ध्वस्त किए। साथ ही 65 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। इस दौरान कुछ जगहों पर लोगों ने टीम का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों के समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि अब तक 3833 अतिक्रमण तोड़ चुकी है। 7331 अतिक्रमणों के चिह्नीकरण के साथ ही 108 भवनों के सीलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
करनपुर बाजार में दोबारा हुई पैमाइश
करनपुर बाजार में शुक्रवार को एसडीएम प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोबारा पैमाइश की। पहले व्यापारियों ने आपत्ति जताई, लेकिन नक्शा दिखाने के बाद संतुष्ट दिखाई दिए। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि पैमाइश के बाद जल्द अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमनगर बाजार में शुरू हुआ पिलर लगाने का कार्य
प्रेमनगर बाजार में शुक्रवार से लोक निर्माण विभाग ने पिलर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि पिछले महीने चिह्नीकरण के बाद लोनिवि ने पिलर लगाने शुरू कर दिए हैं। इस क्षेत्र के अतिक्रमण जल्द ही तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed