फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहस्त्रधारा और जीएमएस रोड से हटाए 107 अतिक्रमण

सहस्त्रधारा और जीएमएस रोड से हटाए 107 अतिक्रमण

Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सहस्त्रधारा और जीएमएस रोड से हटाए 107 अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड और जीएमएस रोड पर 107 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। जीएमएस रोड पर एक होटल की बाउंड्री समेत अन्य अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। वहीं, सहस्त्रधारा रोड पर अतिक्रमण की जद में आए भवनों की बाउंड्री तोड़ी गई। वहीं 172 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। साथ ही आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग करने पर तीन भवनों को सील किया गया।

अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने मसूरी एसडीएम मीनाक्षी पटवाल के नेतृत्व में जीएमएस रोड पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण तोड़ा। खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के पास मौजूद एक मकान की रैंप अतिक्रमण में तोड़ी गई। बल्लीवाला फ्लाईओवर से पहले अभियान को खत्म किया गया। यहां 64 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। साथ ही जयचंद्र शर्मा, शोभारानी और शिल्पा देवी की ओर से आवासीय भवन का व्यवसायिक उपयोग मिला। इस पर टीम ने तीनों भवनों को सील कर दिया। उधर, सहस्त्रधारा रोड पर एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। यहां 43 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। टीम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर टीम के पहुंचते ही तमाम लोग खुद ही मजदूर लगाकर अतिक्रमण तुड़वाते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय भी मांगा। इस पर अधिकारियों ने कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो बुधवार को उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed