{"_id":"5b32a3584f1c1bda6e8ba198","slug":"151530045272-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलव्य के तूफानी शतक से एनसीए की करारी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलव्य के तूफानी शतक से एनसीए की करारी हार
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
14 वर्षीय एकलव्य गुप्ता ने मंगलवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ऐसा नजारा पेश किया कि दर्शक रोमांचित हो उठे। एकलव्य ने महज 34 गेंदों में शतक जड़ डाला। 45 गेंदों में 132 रन की उनकी शानदार पारी की बदौलत अभिमन्यु क्रिकेट क्लब (एसीए) ने एनसीए को 210 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मैच में आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी ने जीएसआर को 102 रन से हराया।
दूसरी क्रांति देवी स्मृति अंडर-16 सैफ्रॉन लीफ चैंपियन ट्रॉफी में मंगलवार को एसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 353 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। एकलव्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 16 छक्के और सात चौके उड़ाए। दूसरे छोर से जसकरण ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 260 रन जोड़े। सनी एवं युवराज ने 30-30 और आदित्य ने 23 रन की पारी खेली। एनसीए के पवन और अखिलेश को एक-एक विकेट मिला। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीए की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 17.2 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई।
पवन ने 45, अखिलेश ने 29 और अजय ने 25 रन बनाए। एसीए की ओर से अमन ने चार, एकलव्य और आदित्य ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 200 रन बनाए। ओपनर रोहन 59 और शिवम 26 ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद आकाश ने 51, पूर्वांश ने 13, सागर ने 12 रन बनाए। जवाब में जीएसआर की पूरी टीम 20.5 ओवर में 98 रनों पर ऑलआउट हो गई। कौस्तुभ ने 27, विक्रांत ने 18 और अनमोल ने 12 रन बनाए। आरआर पाल के अभिषेक ने चार और शिवम ने दो विकेट चटकाए।