फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून अस्पताल के नवनियुक्त एमएस ने कार्यभार संभाला

दून अस्पताल के नवनियुक्त एमएस ने कार्यभार संभाला

Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल के नवनियुक्त एमएस ने कार्यभार संभाला
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल के नवनियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) डॉ. केसी पंत ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कई दिन के बाद अवकाश पर लौटने पर पूर्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केके टम्टा ने सोमवार को नवनियुक्त एमएस को अपना कार्यभार सौंप दिया। इसके बाद नवनियुक्त एमएस ने डॉक्टरों, पैरा मेडिकल के साथ बैठक कर प्राथमिकताएं बताईं। वहीं पूर्व एमएस डॉ. टम्टा ने अपने स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

नवनियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केसी पंत ने कहा कि मरीजों का उत्कृष्ट एवं सुविधाजनक इलाज उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं के अनुसार मरीजों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ , नर्स से मरीजों व तीमारदारों के साथ शालीन व्यवहार करने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने किसी भी समस्या और जरूरत पर सीधे संपर्क करने की बात कही। वहीं कार्यभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने नवनियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट से मुलाकात कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed