{"_id":"5a5109e04f1c1baa268b800d","slug":"15152605575-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रधानमंत्री आवास योजना (हाउसिंग फॉर ऑल) के लिए आवेदकों के सत्यापन के लिए नगर निगम की टीम घर-घर दस्तक देगी। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने सत्यापन के लिए चार जोन कमेटियां गठित की हैं।
शुरूआत व्यक्तिगत आवास वृद्धि स्कीम से की जा रही है। इस योजना में आवेदन फार्मों की जांच में यह बात सामने आई है कि कई ऐसे लोगों ने भी आवास वृद्धि योजना में ऋण लेने के लिए आवेदन किया है, जिनके पास एक हजार वर्ग फीट के प्लाट हैं। आवास विकास कालोनी व भूपतवाला जैसी पॉश कालोनियों में रहने वालों ने भी आवेदन किया है। सत्यापन कर ऐसे आवेदन हटा दिए जाएंगे। इस योजना में 30 वर्ग मीटर भूमि वाला व्यक्ति ही घर बनाने के लिए ऋण लेने का पात्र है। आवास वृद्धि की इस स्कीम में लगभग 750 लोगों ने आवेदन जमा किए हैं। घर-घर जाकर सत्यापन पर सही पात्रता का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
हाउसिंग फॉर ऑल में चार स्कीम हैं
प्रधानमंत्री की हाउसिंग फॉर ऑल में चार स्कीम हैं। इसमें एक स्कीम तो व्यक्तिगत आवास वृद्धि के लिए 30 वर्ग फीट के प्लाट वाले लाभार्थी को 6 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाना है। दूसरी स्कीम व्यक्तिगत आवास की है। तीसरी स्कीम भागीदारी आधारित किफायती आवास की है और चौथी स्कीम स्लम एरिया के लिए है। भागीदारी आधारित किफायती आवास स्कीम में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण आवास बनाकर देगा। इसके निर्माण में केंद्र सरकार प्रति आवास डेढ़ लाख रुपये का अनुदान दे रही है। इन चारों स्कीमों के लिए करीब 14 हजार लोगों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक 10 हजार आवेदन स्लम वाले हैं। आधार से लिंक होने से जिन लोगों के दूसरे प्रदेशों में घर व जमीन है, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन