{"_id":"5a5109dd4f1c1bfc0f8b7f61","slug":"151526055412-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में अपराध रोकने को बनाए विशेष रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में अपराध रोकने को बनाए विशेष रणनीति
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एसपी रेलवे रोशनलाल शर्मा ने ट्रेनों में अपराध को रोकने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी रेलवे ने कहा कि डीजीपी अनिल रतूडी के निर्देशानुसार पुलिस कर्मी जनता से अच्छा व्यवहार, ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी से ड्यूटी को अंजाम दें।
अपराधों पर अंकुश लगाने व पूर्व में जीआरपी थाने से डकैती, लूट, जहर खुरानी, चेन स्नेचिंग एवं चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाए। ईनामी एवं फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जाए।
कहा कि अपराधियों का डोजियर भी तैयार कर लिया जाए। इस दौरान दिसंबर माह में बेहतर कार्य करने के लिए रुडकी जीआरपी चौकी के प्रभारी अमित कुमार को मैन ऑफ द मंथ घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एएसपी रेलवे प्रकाश चंद आर्य, प्रतिसार निरीक्षक आदेश कुमार, जीआरपी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, एसओ जीआरपी देहरादून दिनेश कुमार थानाध्यक्ष, एसओ जीआरपी लक्सर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष, एसओ जीआरपी काठगोदाम कैलाश सिंह भैसोड़ा, पेशकार सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
पीएसी की टीम जीती
गोष्ठी के बाद जीआरपी उत्तराखंड एवं 40वीं वाहिनी पीएसी के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जीआरपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 104 रन बनाए। 40वी वाहिनी पीएसी क्रिकेट टीम के कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 20 गेंद में 41 रन बनाए एवं लक्ष्य को छू लिया।