{"_id":"5a5101674f1c1bd5178b546f","slug":"151525838816-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिला चिकित्सालय में मरीजों को नहीं खरीदनी पड़ेगी महंगी दवाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिला चिकित्सालय में मरीजों को नहीं खरीदनी पड़ेगी महंगी दवाईयां
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को महंगी दवाईयां नहीं खरीदनी होंगी। यहां केंद्र सरकार की पहल पर शीघ्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना की जा रही है। जहां सभी प्रकार के उपचार के लिए जैनरिक औषधियां उपलब्ध रहेंगी। इससे मरीजों को बहारी मेडिकल स्टोर से महंगे दामों में दवाईयां नहीं खरीदनी पड़ेंगी।
जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को सस्ते दामों पर सभी रोगों के उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने योजना के सफल संचालन के लिये जिला सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों से सहयोग करने की बात कही। साथ उन्होंने चिकित्सकों से सभी रोगियों के उपचार के लिये जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाईयां देने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को अनावश्यक रुप से निजी पैथोलॉजी से परीक्षण न करवाने के भी निर्देश दिए।