फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विगत 6 माह मे लिए गए निर्णयों की होगी समीक्षा

विगत 6 माह मे लिए गए निर्णयों की होगी समीक्षा

Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
विगत 6 माह मे लिए गए निर्णयों की होगी समीक्षा
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में चल रही उथल पुथल थमने के आसार अभी नहीं लग रहे हैं। अब गढ़वाल विवि में विगत 6 माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में एमएचआरडी से दिशा निर्देश प्राप्त होने वाले हैं।
विज्ञापन

विगत दो माह से गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में उथल-पुथल चल रही है। अभी कुछ दिन पूर्व ही गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल को केंद्र सरकार ने पद से हटा दिया। कौल को पद से हटाए जाने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी। वहीं कार्यवाहक कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने कार्यभार संभालते ही पूर्व कुलपति के दो अहम निर्णयों को पलट दिया था। जिसके तहत निलंबित कुलसचिव डा. एके झा की वापसी व प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी की विदाई कर दी गई थी। अब विवि प्रशासनिक भवन में चर्चा है कि विगत 6 माह के भीतर लिए गए सभी निर्णयों पर समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में विवि को एमएचआरडी से दिशा निर्देश जल्द प्राप्त हो जाएंगे। विवि के कुलसचिव डा. झा ने बताया कि एमएचआरडी से दिशा निर्देश मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। झा ने बताया कि विवि के प्रशासनिक भवन में चल रहे अराजकता के माहौल को जल्द पटरी पर लाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन में पुलिस बल रहा तैनात
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में शनिवार को पुलिस बल तैनात रहा। कुलसचिव डा. एके झा ने पुलिस प्रशासन को पत्र भेज प्रशासनिक भवन में पुलिस तैनात किए जाने का अनुरोध किया था। वहीं प्रशासनिक भवन में पुलिस की तैनाती पर छात्रों ने विरोध भी जताया। आईसा की नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने कहा कि प्रशासनिक भवन में पुलिस बल तैनात किया जाना अनुचित है। पुलिस बल तैनात रहने से माहौल सुधार के बजाय और बिगड़ेगा। छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. जेपी पचौरी से पुलिस बल हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed