{"_id":"5ad2688a4f1c1b57098b48bb","slug":"151523738762-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों और यात्रियों से पैसे नहीं ले सकेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों और यात्रियों से पैसे नहीं ले सकेंगे पुलिसकर्मी
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
चारधाम यात्रा रूट पर कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी मामले में यात्री वाहनों और यात्रियों से पैसे नहीं ले सकेगा। यात्रियों के अनुभवों से प्रदेश की अच्छी छवि देश और दुनिया में पहुंचे, इसके लिए इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाएगा। एडीजी अशोक कुमार ने ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
चारधाम यात्रा के दौरान कई बार पुलिसकर्मियों के पैसे लेने की शिकायतें मिलती हैं। पिछले वर्ष कई बार यात्री वाहन या यात्री बिना पंजीकरण कराए आगे निकल गए। बैरियर पर ऐसे मामलों में पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को लौटने के लिए कह दिया। इन मामलों में पैसे लेकर पंजीकरण की बात भी सामने आई। वहीं, गाड़ियों के कागजात व अन्य व्यवस्थागत गड़बड़ियों का हवाला देकर कुछ पुलिसकर्मी पैसे वसूलते हैं। इसको लेकर पुलिस महकमा इस बार खासा गंभीर है। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिस, यातायात और पर्यटन पुलिसकर्मियों को पर्यटकों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करने को कहा है। किसी भी मामले में गड़बड़ी होने पर चालान या अन्य विभागीय प्रक्रिया का पालन के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों की शिकायत मिलने पर लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।