{"_id":"5aca77484f1c1b696b8b47d8","slug":"151523218248-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा में रोडवेज चलाएगा 90 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा में रोडवेज चलाएगा 90 बसें
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
18 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम 90 बसें संचालित करेगा। निगम के महाप्रबंधक ने सभी डिपो को पत्र भेजकर बसें भेजने को कहा है।
सरकार की ओर से चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पहले चरण में चारधाम के रूटों पर 90 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बसों की कमी पर बसें बढ़ाई जाएगी। बताया कि प्रदेश के जिन रूटों पर ज्यादा बसें संचालित हो रही हैं, उन्हें कम कर चारधाम यात्रा में लगाया जाएगा। साथ ही वर्कशॉप में खड़ी बसों को भी दुरुस्त करने के निर्देश वर्कशॉप प्रभारियों को दिए हैं, ताकि उन बसों का संचालन भी यात्रा में किया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले साल यात्रा में 80 बसों का संचालन किया गया था, इस बार 90 बसों का संचालन किया जाएगा।