{"_id":"5aac29424f1c1bb8758b5da1","slug":"151521232194-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलोडिक वाच बैंड ने जीता वार ऑफ बैंड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलोडिक वाच बैंड ने जीता वार ऑफ बैंड्स
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एक्सप्रेशन-2018 का शुक्रवार को समापन हो गया। वार ऑफ बैंड्स प्रतियोगिता मेलोडिक वाच बैंड ने जीती। दो दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एम टीवी फेम डीजे परीशा, डीजे सच और कलाकार अंकी बाली का रैंप और समकालीन संगीत पर बना कार्यक्रम रहा।
यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राकेश रंजन ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में बदलें। डांस, सिंगिंग और फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वार ऑफ बैंड्स प्रतियोगिताओं में शहर के आठ बैंड्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता मेलोडिक वाच बैंड ने जीती। साथ ही देहरादून के प्रसिद्ध गिटारिस्ट विवेक ध्यानी ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अदा मिसेज इंडिया ऋतु गौतम मौजूद रहीं। हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी में स्पिक मैके के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वित्त नियंत्रक अंतरदीप सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विष्णु माथुर, आरजे संजू, आरजे प्रियंका और ऋषभ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।