फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीमा विस्तार : सिर्फ नई आपतियां सुनी जाएंगी

सीमा विस्तार : सिर्फ नई आपतियां सुनी जाएंगी

Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सीमा विस्तार : सिर्फ नई आपतियां सुनी जाएंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम के सीमा विस्तार को लेकर केवल नई आपत्तियों पर ही सुनवाई होगी। नई अधिसूचना के मुताबिक, पहले की आपत्तियों को दोबारा नहीं सुना जाएगा। हालांकि, ऐसे लोग दूसरे व्यक्ति के माध्यम से नए सिरे से आपत्ति या सुझाव जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए शहरी विकास निदेशालय और शासन भेजा जाएगा।
हाईकोर्ट ने बीते नौ मार्च को राज्य सरकार के सीमा विस्तार के शासनादेश को खारिज कर दिया था। साथ ही सात दिनों में आपत्तियों पर सुनवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सरकार ने रविवार को 48 घंटे के भीतर 23 नगर निकायों के सीमा विस्तार पर नई अधिसूचना जारी कर दी। संबंधित निकायों में सीमा विस्तार पर लोगों से एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद एक सप्ताह का समय आपत्तियों की सुनवाई के लिए तय किया गया है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना है कि नई अधिसूचना के मुताबिक, अब केवल नई आपत्तियों और सुझावों पर ही विचार किया जाएगा। पुराने सुझाव और शिकायतें नहीं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान नत्थनपुर करुणा सिंह ने कहा कि सरकार को नई आपत्तियों के साथ ही पूर्व में डाली गई आपत्तियों पर भी सुनवाई करनी चाहिए। ग्राम प्रधान लाडपुर घनश्याम पाल ने कहा कि सरकार के शासनादेश में नई शिकायत और सुझाव मांगें गए हैं, पुरानी शिकायतों और सुझावों का जिक्र नहीं किया गया है। शासन को पुरानी शिकायतों और सुझावों पर भी मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed