{"_id":"5a9da6014f1c1b462c8bb689","slug":"151520281089-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और समाज की उन्नति महिलाओं के विकास पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और समाज की उन्नति महिलाओं के विकास पर निर्भर
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जीवन में सकारात्मक विचारधारा अपनाकर व प्रसन्न रहकर ही महिलाएं आर्थिक व शारिरिक रूप से सशक्त हो सकती हैं।
ये बातें अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष अरुणा चावला ने सोमवार को महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम में कहीं। अरुणा चावला ने कहा कि देश और समाज की उन्नति महिलाओं के विकास पर निर्भर करती है। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई। इस दौरान नारी सशक्तीकरण पर कई मनोरंजक व जानकारीपरक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में योगमाया ने प्रथम और कविता भद्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जनक गुलाटी, शैल ढींगरा, रेनु भटनागर, पूनम वर्मा, योगमाया, निशा गुप्ता, अनुराधा दत्ता, रमा गोयल, मोहिनी मेहता आदि मौजूद रहे।