{"_id":"5a9b07bf4f1c1b410b8bbece","slug":"151520109503-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगतों की आमद से गुलजार हुआ दरबार साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगतों की आमद से गुलजार हुआ दरबार साहिब
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
झंडा जी के आरोहण के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंच रही संगतों से दरबार साहिब गुलजार हो गया है। चारों तरफ श्रद्धालु झंडे जी के जयकारे लगाते हुए आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से संगतें पहुंची, जिन्होंने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु झंडे जी पर चढ़ाए जाने वाले दर्शनी गिलाफ को तैयार कर रहे हैं।
शनिवार सुबह दरबार साहिब में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंची संगतों ने महंत देवेंद्र दास से मिलन किया और उनका आशीर्वाद लिया। दिनभर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में संगतों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। दरबार साहिब में उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। संगतों के लिए लगातार लंगर की व्यवस्था भी की गई है। शाम को भव्य अरदास की गई। दरबार साहिब के प्रबंधक कैलाश चंद्र जुयाल ने बताया कि आज से प्रवासी संगतों और श्रद्धालु भी पहुंचने लगेंगे। छह मार्च को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में झंडे जी का आरोहण किया जाएगा।
....................
ऐतिहासिक है झंडा मेला
झंडा मेला देहरादून का ऐतिहासिक आयोजन है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर साल देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु देहरादून पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष फागुन माह में झंडे जी का आरोहण किया जाता है। सुबह पूजा-अर्चना के बाद झंडे जी को उतारा जाता है। इसके बाद पूजा-अर्चना और विधि विधान से स्नानादि कराकर झंडे जी का आरोहण कराया जाता है। झंडे जी पर सादे और सनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं। उसके बाहर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
.......................
छह मार्च को होगा आरोहण
झंडे जी का आरोहण सोमवार पांच मार्च को किया जाएगा। मेला शुरू होने से पहले श्रीमंहत देवेंद्र दास श्रद्धालुओं के साथ सहसपुर जाकर संगतों का स्वागत करते हैं और रीति-रिवाज के साथ उन्हें दरबार साहिब लाते हैं। मेले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के श्रद्धालु शामिल होते हैं।
......................
अर्जुन सिंह का दर्शनी गिलाफ चढ़ेगा
झंडे जी पर चढ़ने वाले दर्शनी गिलाफ के लिए श्रद्धालु करीब सौ वर्ष पूर्व बुकिंग कराते हैं। इस वर्ष लुधियाना के अर्जुन सिंह को यह सौभाग्य मिलने जा रहा है। करीब सौ वर्ष पूर्व गिलाफ चढ़ाने के लिए उनके दादा ने आवेदन किया था। अगले सौ वर्षों के लिए दर्शनी गिलाफ चढ़ाने वालों के नाम तय हो चुके हैं। वर्ष 2116 तक के लिए दर्शनी गिलाफ चढ़ाने वालों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।