फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एचएनबी मेडिकल विवि के 10 छात्रों को गोल्ड मेडल

एचएनबी मेडिकल विवि के 10 छात्रों को गोल्ड मेडल

Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल विवि के 10 छात्रों को गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दस छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) के सभागार में आयोजित होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पहले समारोह में चांसलर गोल्ड मेडल और चांसलर सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। समारोह विवि के संबद्ध कॉलेजों के एमडी/एमएस, एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, एमएससी मेडिकल कोर्स, एमपीटी, बीएससी एमएलटी, बीएससी ऑप्टोमेट्री और बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी कोर्स के लिए हो रहा है। प्रथम दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय ने एक संदेश देने की भी शुरुआत की है। इसके लिए कुलपति प्रो. एचएस धामी की पहल पर क्रिएटिव स्लोगन तैयार किए गए हैं। समारोह स्थल तक आने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को यह संदेश पढ़ने को मिलेंगे।
विज्ञापन

--
इन छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल
छात्र का नाम-कोर्स का नाम-कॉलेज का नाम
डॉ.सोनाली थॉमस-एमडी एनाटमी (2014-17)-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
शिवानी धस्माना-मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग (2014-16)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
निशा जोशी-मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग (2015-17)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
पूजा राना-बीएससी नर्सिंग (2014-16)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
एकता उपाध्याय-बीएससी नर्सिंग (2015-17)-स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून
सुनीता-एमएससी मेडिकल एनाटमी (2014-17)-एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून
शत्रुधन दास-एमपीटी स्पोर्ट्स रिहेबिलिटेशन (2015-17)-एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून
रिया अग्रवाल-बीएससी एमएलटी (2014-17)-पंडित एलएमएस राजकीय पीजी कॉलेज, ऋषिकेश
श्वेता प्रभाकर-बीएससी ऑप्टोमेट्री (2014-17)-एसजीआरआर पैरामेडिकल कॉलेज, देहरादून
दिव्या जोशी-बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी (2014-17)-एसजीआरआर पैरामेडिकल कॉलेज, देहरादून
--

दीक्षांत समारोह की ‘उत्तराखंडी ड्रेस’ पर संकट

छात्रों के लिए अभी तक तय नहीं हो पाई ड्रेस, 22 फरवरी को दीक्षांत समारोह

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
एचएनबी मेडिकल विवि के पहले दीक्षांत समारोह की उत्तराखंडी ड्रेस पर संकट आ गया है। बीते सप्ताह उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने छात्रों के दीक्षांत ड्रेस में कुछ सुधार कर राज्यपाल और सीएम से सहमति लेने की बात कही थी, ताकि 22 फरवरी को होने वाले एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में यह ड्रेस लागू हो सके। लेकिन समारोह में दो दिन शेष हैं और ड्रेस का अता-पता नहीं है। लिहाजा, विवि केवल वीआईपी को ही यह परिधान उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के दीक्षांत समारोह की ड्रेस पहनने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि यह अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक है। तय हुआ कि हम अपने प्रदेश की दीक्षांत समारोह की ड्रेस तैयार करेंगे। ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि ने ड्रेस तैयार की, जिसमें गढ़वाल राइफल्स और कुमाऊं रेजीमेंट के रंगों को भी तरजीह दी गई। बीते सप्ताह उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने यह ड्रेस देखी थी, जिसमें कुछ बदलाव के निर्देश दिए थे। इसके बाद यह ड्रेस राज्यपाल डॉ. केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिखाई जानी थी।
साथ ही तय हुआ था कि 22 फरवरी को होने वाले एचएनबी मेडिकल विवि के पहले दीक्षांत समारोह से इस ड्रेस की शुरुआत होगी। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि केवल वीआईपी को ही जैकेट सहित पूरी ड्रेस दी जाएगी। छात्रों को जैकेट के बजाय केवल मफलर और पहाड़ी टोपी पहनाई जाएगी।

--
विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस तैयार हो रही है। एचएनबी मेडिकल विवि के दीक्षांत समारोह में इसकी झलक देखने को मिलेगी। पूरी ड्रेस तैयार होने में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि अभी राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सहमति ली जानी है। निश्चित तौर पर इसके बाद होने वाले समारोह में पूरी उत्तराखंडी ड्रेस नजर आएगी।
-डॉ.धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed