फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीसीआईएम की टीम ने किया आयुर्वेद विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण शैक्षिक सत्र 2

सीसीआईएम की टीम ने किया आयुर्वेद विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण शैक्षिक सत्र 2

Sun, 04 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सीसीआईएम की टीम ने किया आयुर्वेद विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण   शैक्षिक सत्र 2
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केंद्रीय भारतीय औषधि परिषद (सीसीआईएम) की टीम ने शनिवार को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला देहरादून स्थित मुख्य परिसर सहित ऋषिकुल एवं गुरुकुल हरिद्वार स्थित परिसरों का औचक निरीक्षण किया। बीएएमएस और एमडी आयुर्वेद में शैक्षिक सत्र 2018-19 में प्रवेश को मान्यता को लेकर यह निरीक्षण किया गया।
शनिवार हर्रावाला सहित हरिद्वार स्थित परिसरों के औचक निरीक्षण के लिए पहुंची परिषद की टीम में अलग-अलग टीमों में दो-दो सदस्य शामिल थे। सीसीआईएम की टीम ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसरों में टीचरों, उपलब्ध संसाधन, भवन, हर्बल गार्डन, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया। परिसर में मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 52 चिकित्साधिकारियों की शैक्षणिक पदों के सापेक्ष संबद्धता के चलते फैकल्टी भी पूरी थी। बताया गया कि छात्र-छात्राओं ने औचक निरीक्षण को पहुंची टीम को शव विच्छेदन न कराए जाने एवं प्रायोगिक कक्षाओं के न चलने की जानकारी दी। बताया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को परिषद की टीम के पहुंचने की पहले से जानकारी लग गई थी। इसके लिए रात को ही सब चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई थी। कुछ मरीजों को जबरदस्ती परिसर में रोका गया था, वही स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

.....................
सीसीआईएम की टीम ने तीनों परिसरों का औचक निरीक्षण किया, विश्वविद्यालय प्रशासन को उनके शनिवार के निरीक्षण की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। यह कहना गलत है कि निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टाफ की छुट्टियां निरस्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप गक्खड, कुलसचिव आयुर्वेद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed