{"_id":"5a70d7ec4f1c1ba1268b7645","slug":"151517344748-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम अधिकारियों-कर्मियों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम अधिकारियों-कर्मियों ने की तालाबंदी
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
तीन माह से वेतन न मिलने पर गुस्साए पेयजल निगम अधिकारियों और कर्मियों ने मंगलवार को मुख्यालय पर तालाबंदी कर दी। शाम को अपर सचिव और प्रबंध निदेशक से वार्ता में एक माह का वेतन जारी करने की बात पर वह नहीं माने। उन्होंने बुधवार को भी अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही।
मंगलवार को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति (पेयजल निगम) के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी मोहिनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय में एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने मुख्यालय पर तालाबंदी कर दी। कर्मचारी, कनिष्ठ अभियंताओं से लेकर मुख्य अभियंता तक यहां धरने पर बैठ गए। समिति के अध्यक्ष एके चतुर्वेदी ने कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने की वजह से निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। लगातार मांग करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। महामंत्री प्रवीन सिंह रावत ने बताया कि शाम को अपर सचिव पेयजल अर्जुन सिंह से वार्ता हुई। उन्होंने फिलहाल एक माह का वेतन दिए जाने की बात कही। जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने इनकार कर दिया। इसके बाद प्रबंध निदेशक भजन सिंह मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने आंदोलित अधिकारियों और कर्मचारियों वार्ता कर वेतन का इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बुधवार को पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात का समय लिया और कम से कम दो महीने का वेतन न मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों में राम कुमार, अजय बेलवाल, विजय प्रसाद खाली, योगेंद्र सिंह, एनएस बिष्ट, राजेश कुमार, कर्ण सिंह, एसके जैन, भगवती प्रसाद, जीएस बिष्ट, संजीव दौसाद आदि शामिल थे।