{"_id":"5a4fb3b54f1c1b3d198b512c","slug":"151517296119-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करे रक्त का दान, किसी की मुश्किल होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ करे रक्त का दान, किसी की मुश्किल होगी आसान
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब हरिद्वार मंदाकिनी की ओर से रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रक्तदान शिविर का आयोजन जा रहा है।
लायंस क्लब के अध्यक्ष लायंस हरदीप सिंह और सचिव लायन सर्वजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरुसिंह सभा ललतारौ पुल के पास शिविर का आयोजित होगा। स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले महादानियों को रक्तदाता प्रमाणपत्र देने के साथ ही स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर का शुभारंभ रविवार सुबह दस बजे किया जाएगा। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया जाएगा।
ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन की होगी जांच
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ ही चिकित्सकों स्वास्थ्य परीक्षण भी करेंगे। शिविर में विशेषज्ञ स्वस्थ जीवन के लिए बरते जाने वाले कदमों के बारे में भी बताएंगे। रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों का भी निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इन तथ्यों पर भी गौर फरमाएं
0 18 से लेकर 60 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 0 हर तीन माह में रक्तदान किया जा सकता है।
0 एक यूनिट रक्त से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायोप्रेसीटेट निकाली जा सकती है।
0 स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे स्वास्थ्यवर्द्धक बताया गया है।
रक्तदान से पहले करें
0 रक्तदान से पहले पर्याप्त नींद लें।
0 रक्तदान से पहले चाय, काफी आदि न लें।
0 रक्तदान से पहले शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कतई न करें।
0 रक्तदान से पहले जमकर नाश्ता कर लें। पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थ ले लें।
रक्तदान के बाद करें
0 रक्तदान बाद धूम्रपान से परहेज करें।
0 रक्तदान बाद कुछ समय तक सुस्ता लें।
0 अगले 10-12 घंटों तक पर्याप्त मात्रा में पानी या कोई पेय पदार्थ लें।