{"_id":"5a4fb3b04f1c1b36198b4fc0","slug":"151517295512-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, ट्रेने रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, ट्रेने रही लेट
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे की मार के चलते हरिद्वार पहुंचने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। आलम ये हैं कि धर्मनगरी समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान शनिवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट लतीफ होने से यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
रेलवे अफसरों के मुताबिक कोहरे के चलते इलाहाबाद से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से पहुंची। रेलवे सूत्रों के मुताबिक घने कोहरे की वजह से इलाहाबाद से देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से हरिद्वार पहुंची। वहीं श्रीगंगानगर एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से हरिद्वार पहुंची। वहीं दून एक्सप्रेस पांच घंटे, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चली। रेलवे अफसरों का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्रियों को सूचित करने के लिए नियमित तौर पर घोषणा की जा रही है। दूसरी ओर से ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्री परेशान नजर आए। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हुई जिन्हें रात में ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन