फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टीबी-चेस्ट रोग विभाग में भी लगा ताला

टीबी-चेस्ट रोग विभाग में भी लगा ताला

Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
टीबी-चेस्ट रोग विभाग में भी लगा ताला
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एक और विभाग में ताला लग गया है। कॉलेज के टीबी-चेस्ट रोग के प्रभारी विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. डा. निराला ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वहीं, 10 दिन पूर्व कॉलेज में आए सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर दंपति भी जाने की तैयारी में हैं। उनका चयन एम्स ऋषिकेश में हो गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पीएमआर (फिजीकल मेडिसिन एंड रिहेबिलेटेशन) विभाग के प्रभारी एचओडी सहायक प्रोफेसर डा. अभिषेक चौधरी और मनोचिकित्सा विभाग के प्रभारी एचओडी सहायक प्रोफेसर डा. प्रेम सिंह बघेल का दो साल का अनुबंध खत्म होने पर सितंबर माह में अनुबंध खत्म होने के बाद अन्यत्र चले गए थे। इसके कुछ समय बाद अक्तूबर माह में टीबी-चेस्ट रोग के प्रभारी एचओडी डा. निराला ने भी सेवा मुक्ति के लिए 3 माह का नोटिस दे दिया। उनकी नोटिस की अवधि बीती 4 जनवरी को समाप्त हो गई। डा. निराला भी एक-दो दिन के भीतर यहां से चले जाएंगे। उन्होंने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं, हड्डी रोग विभाग और कम्युनिटी मेडिसिन से भी 1-1 एसआर भी जाने वाले हैं। दोनों ने ही लगभग 10 दिन पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ज्वाइन किया था। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्रो. सीएम रावत का कहना है कि डा. निराला से रुकने का अनुरोध किया गया है। वहीं दोनों एसआर के एम्स ऋषिकेश में चयन की मौखिक सूचना मिली है। यदि उनका रिलीविंग का आवेदन मिला, तो दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed